लखनऊ, मार्च 22 -- पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की ओर से बजट खर्च के नाम पर बिना कार्य के अग्रिम (एडवांस) भुगतान किए जाने के लिए अभियंताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। नियम विरुद्ध बनाए जा रहे इस दबाव पर नाराजगी जताते हुए डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लोक निर्माण विभाग, उप्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर शिकायत की है। बताया गया कि मुख्यालय पर बजट सरेंडर स्वीकार नहीं किया जा रहा। बजट को किसी भी प्रकार से खर्च करने को कहा जा रहा। संघ के अध्यक्ष इं. एनडी द्विवेदी ने कहा कि यह कृत्य शासकीय धन का दुरुपयोग और कार्य की गुणवत्ता से खिलवाड़ भी है। उन्होंने कहा कि 07 मार्च को विभागाध्यक्ष को पत्र के माध्यम से सभी विभागीय परिस्थितियों से अवगत करा दिया था। बताया था कि संघ की ओर से अप्रैल माह से ही अनेक बार अनुरोध एवं लगातार पत्राचार के बावजूद वित्त...