बिना कारोबार करोड़ों की जीएसटी चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार
बरेली, नवम्बर 15 -- फर्जी फर्मों का पंजीकरण कराकर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में एसआईटी ने हरदोई निवासी दीपांशु तिवारी और उत्तराखंड रुद्रपुर निवासी राहुल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिना कारोबार के फर्जी बिल तैयार करके दूसरी फर्मों को करोड़ों रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास ऑन कराके लाभ पहुंच रहे थे। इसके बदले दोनों को कमीशन मिलता था। पुलिस ने शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया। राज्य कर विभाग की जांच में फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर दीपांशु तिवारी और राहुल अग्रवाल के खिलाफ 2025 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच में दोनों आरोपियों के नाम सामने आये। जो बोगस फर्म के जरिए आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट ) के जरिए दूसरों को जीएसटी चोरी करा रहे थे। पहला मामला बारादरी थाने में दर्ज हुआ। जिसमें ठाकुर इंटरप्राइजेज नाम की फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.