सोनभद्र, अप्रैल 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में 35 वर्ष तक की महिलाओं की बिना पर्याप्त चिकित्सीय कारण बच्चेदानी (यूटरस) निकालने के मामलों को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.पीके राय ने ऐसे ऑपरेशन करने वाले निजी अस्पतालों और चिकित्सकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है, जो शिकायत मिलने पर संबंधित अस्पतालों की जांच करेगी। स्वास्थ्य विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ निजी अस्पतालों में महिलाओं को हल्की परेशानी, अनियमित माहवारी, पेट दर्द या अन्य सामान्य समस्याओं के नाम पर बच्चेदानी निकालने की सलाह दी जा रही है। कई मामलों में बिना जरूरी जांच और पर्याप्त चिकित्सीय कारण के ऑपरेशन किए जाने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। सीएम...