नई दिल्ली, मार्च 7 -- आजकल कई लोग ऐसी समस्या का सामना कर रहे हैं जिसमें बिना ज्यादा फिजिकल वर्क किए भी लगातार थकान महसूस होती है। सुबह उठने के बाद भी शरीर भारी लगता है, ऊर्जा की कमी महसूस होती है और कभी-कभी हल्का सा काम करने पर भी सांस फूलने लगती है। न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नारंग के अनुसार, कई बार यह सामान्य थकान नहीं होती बल्कि शरीर में विटामिन B12 की कमी का संकेत हो सकती है। यह कमी शरीर में एनीमिया (खून की कमी) का कारण बन सकती है, जिससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती।विटामिन B12 की कमी के लक्षण अगर शरीर में विटामिन B12 की कमी हो जाती है तो कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इनमें शामिल हैं:लगातार थकान और कमजोरीहल्का काम करने पर भी सांस फूलनात्वचा का पीला या फीका पड़नाजीभ का सूजना या जलन महसूस होनाहाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपनध्या...