दरभंगा, फरवरी 12 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 एवं 2 में बिना काम के ही योजना की राशि उठा लिए जाने की जांच करने बुधवार को डीडीसी कुशेश्वरस्थान पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमंडलीय आयुक्त के आदेश पर नगर पंचायत में विकास काम में हुई अनियमितता की जांच करने पहुंचे डीडीसी सोपनील ने वार्ड नंबर 1 एवं 2 में पांच सड़कों के निर्माण कार्य में किए गए मिट्टी कार्य की स्थलीय जांच की। इस दौरान ग्रामीणों से भी उन्होंने पूछताछ किया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट प्रमंडलीय आयुक्त को दिया जाएगा। वार्ड नंबर एक के मो. शौकत ने प्रमंडलीय आयुक्त से वार्ड नंबर 1 एवं 2 में मुख्य सड़क मो. कलाम के घर से मो. सज्जाद के घर तक,मो. यहुदी के घर से मो. इस्माइल के घर से मो. जाकिर के भराठ से पूरब मो. फुलो के घर तक, मकसूदन मु...