उरई, मार्च 18 -- कोंच। नगर में बुधवार परिवहन विभाग ने बिना दस्तावेजों के संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व एआरटीओ विनय पांडेय ने किया। इसमें बिना कागजात चल रहे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए सीज किया गया। जांच के दौरान टीम ने स्कूल परिवहन में लगे तीन मैजिक वाहनों को पकड़ा, जिनके पास जरूरी कागजात नहीं थे। ये वाहन बिना फिटनेस, परमिट और बीमा के बच्चों को ढो रहे थे, जो उनकी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकते थे। अधिकारियों ने इसे नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए तत्काल कार्रवाई की। इसके अलावा, टीम ने दो ट्रैक्टरों को भी पकड़ा, जो अवैध रूप से मिट्टी ढोने का काम कर रहे थे। जांच में सामने आया कि इन ट्रैक्टरों के पास भी कोई वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। नियमों की अनदेखी को देखते हुए एआरटीओ ने सभी वाहनों को मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.