हापुड़, जून 19 -- नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार और उपभोक्ता पाए गए हैं, जो नगर पालिका परिषद से विधिवत पेयजल कनेक्शन स्वीकृत एवं पंजीकृत कराए बिना ही अवैध रूप से पानी का उपयोग कर रहे हैं। इस संबंध में नगर पालिका ने ऐसे सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक पानी का कनेक्शन स्वीकृत नहीं कराया है, पालिका का कहना है कि, वह एक माह के भीतर आवश्यक अभिलेखों के साथ अपना पेयजल कनेक्शन पंजीकृत करा लें। पालिका प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद विशेष अभियान चलाकर अवैध पानी कनेक्शनों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन पालिका के अभिलेखों में दर्ज नहीं पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका ने नागरिकों से नियमों का पालन करते हुए वैध कनेक्शन प्राप्त करने औ...