रांची, फरवरी 27 -- रांची। हरमू डोरंडा स्थित गंगा नगर निवासी संजय यादव (44 वर्ष) साइबर ठगी के शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर अचानक एक ओटीपी आया, जबकि उन्होंने किसी के साथ ओटीपी साझा नहीं किया था। कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से राशि निकासी का संदेश प्राप्त हुआ। बैंक जाकर जांच करने पर उनके खाते से कुल 1,23,040 रुपये की अवैध निकासी की पुष्टि हुई। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...