देवघर, अप्रैल 28 -- मोहनपुर थाना क्षेत्र के दुधनियां गांव निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी, संदेश या पूर्व सूचना के 22 हजार रुपये की अवैध निकासी हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दूधनियां गांव निवासी पंकज ठाकुर ने बताया कि उनके बैंक खाते से अचानक 22 हजार रुपये की निकासी हो गई। हैरानी की बात यह है कि इस लेन-देन के दौरान उन्हें न तो कोई ओटीपी प्राप्त हुआ और न ही मोबाइल पर किसी प्रकार का संदेश आया। पंकज ठाकुर ने बताया कि जब उन्होंने अपने खाते की जांच की, तब उन्हें इस अवैध निकासी की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत संबंधित बैंक से संपर्क किया, लेकिन वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने थाना पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत किया । इधर प...