रांची, फरवरी 25 -- रांची। रांची के सिमरिया निवासी उमा शुक्ला के खाते से करीब एक लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। इस संबंध में उमा शुक्ला ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उमा शुक्ला के मुताबिक दस फरवरी को उनके खाते से अचानक राशि कट गई। जबकि, उन्होंने न तो किसी को ओटीपी का नंबर दिया और न ही बैंक खाते की जानकारी दी। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...