बोकारो, अप्रैल 12 -- गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला के बैंक खाते से बिना ओटीपी साझा किए 4 लाख 62 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। पीड़िता बीते दो दिनों से मामला दर्ज कराने के लिए एक थाना से दूसरे थाना भटक रही है। पीड़िता रानी कुमारी ने बताया कि उसका खाता एसबीआई ललपनिया शाखा में है। उन्होंने घर निर्माण के लिए बैंक से होम लोन लिया था और यह राशि उनके खाते में रखी हुई थी। 6 अप्रैल को उन्होंने 2 हजार रुपये की निकासी की थी, जिसका मैसेज उनके मोबाइल पर प्राप्त हुआ था। लेकिन 10 अप्रैल को जब वह बैंक पहुंचकर बैलेंस की जानकारी ली, तो पता चला कि 6 से 9 अप्रैल के बीच अलग-अलग तिथियों में कुल 4 लाख 62 हजार रुपये की निकासी हो चुकी है। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने न तो किसी को ओटीपी बताया और न ही किसी संदिग...