चंदौली, अप्रैल 4 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेलवे की लापरवाही के कारण शनिवार को स्पेशल ट्रेन के 57 यात्री थर्ड एसी कोच खोजते हुए पटना से पीडीडीयू जंक्शन पहुंच गए। वहां गाड़ी के सुबह करीब सवा नौ बजे पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। तब आनन-फानन में एसी कोच लगाया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को सवार कराकर गंतव्य को रवाना कराया गया। आधी यात्रा के बाद एसी कोच जोड़ा गया।पटना से मध्य प्रदेश के उज्जैन के आगे आंबेडकर नगर जाने के लिए स्पेशल ट्रेन शनिवार की भोर में 3:35 बजे रवाना हुई, लेकिन रेल अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से बिना एसी कोच लगाए ट्रेन को खोल दिया गया। अप स्पेशल ट्रेन में एक एसी कोच लगाया जाना था।पहले तो यात्री स्टेशन पर कोच का पता किए लेकिन जब कोच नही मिला तो किसी तरह दूसरे कोच में सवार हो गए। रास्ते पर कोच खोजते ...