शाहजहांपुर, अप्रैल 17 -- शाहजहांपुर। अवैध रूप से विकसित कॉलोनियों पर सख्ती बढ़ाते हुए विकास प्राधिकरण ने विद्युत विभाग को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। अब बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के किसी भी नई कॉलोनी में बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा सकेगा। विकास प्राधिकरण ने अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण निगम को पत्र भेजकर कहा है कि हाल में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान कई ऐसी कॉलोनियां सामने आईं, जहां मानचित्र स्वीकृत न होने के बावजूद बिजली कनेक्शन जारी कर दिए गए। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए प्राधिकरण ने इस पर रोक लगाने को कहा है।निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि जब तक किसी कॉलोनी का मानचित्र विकास प्राधिकरण से स्वीकृत न हो, तब तक वहां किसी भी प्रकार का विद्युत कनेक्शन न दिया जाए। यह भी पढ़ें- सीबीगंज में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, तीन स्थानों पर...