महाराजगंज, अप्रैल 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद भारत से नेपाल जाने वाले सामानों पर नियम सख्त कर दिए गए हैं। मंगलवार से शुरू हुए इस नियम में अब बिना अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) अंकित सामानों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस नियम का असर सीमावर्ती क्षेत्र में साफ देखने को मिल रहा है। सोनौली-बेलहिया बॉर्डर स्थित भैरहवा भंसार कार्यालय पर पिछले दो दिनों से सैकड़ों ट्रक बिना एमआरपी वाले सामान के साथ खड़े हैं। ट्रक चालकों, व्यापारियों और निर्यातकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।भारत से नेपाल भेजे जाने वाले सभी उपभोक्ता वस्तुओं पर एमआरपी का स्पष्ट रूप से अंकित होना अनिवार्य कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- 100 रुपये से अधिक के सामान पर भंसार शुल्क से बढ़ी परेशानी, नेपाली सांसद ने उठाई आवाज यदि किसी भी...