पाकुड़, मार्च 21 -- पाकुड़। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सेजा के समीप राजीपुर में नवनिर्मित वाटर पार्क एक्वा फन पार्क पर प्रशासनिक गाज गिरी है। बीते 18 मार्च को आनन-फानन में शुरू किए गए इस वाटर पार्क को अब अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। ​जानकारी के अनुसार, राजीपुर में इस वाटर पार्क का उद्घाटन हाल ही में किया गया था, जिसकी भनक जिला प्रशासन को नहीं थी। जैसे ही प्रशासन को इसके अवैध रूप से संचालित होने की सूचना मिली, अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। ​सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जांच के दौरान यह पाया गया कि वाटर पार्क के संचालक ने संबंधित विभागों से किसी भी प्रकार की स्वीकृति प्राप्त नहीं किया है। ​खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के पदाधिकारी राहुल कुमा...