बिना एनओसी भूजल दोहन करने पर स्कूल पर आठ लाख का जुर्माना
गाज़ियाबाद, जून 23 -- -इससे पहले स्कूल पर चार लाख रुपये का लगाया था जुर्माना गाजियाबाद, मोहित शर्मा। बिना एनओसी के भूजल दोहन करने के मामले में भूजल विभाग ने ब्रज विहार स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल पर आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इससे पहले विभाग ने स्कूल के एनओसी नहीं लेने पर चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माना लगाने का निर्णय भूजल विभाग के साथ सीडीओ ने बैठक कर लिया। विकास भवन में सीडीओ कुमार सौरभ ने मंगलवार को भूजल विभाग के साथ बैठक की। इसमें ब्रज विहार स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल पर आठ लाख रुपये का जुर्माना बिना एनओसी के भूजल दोहन करने पर लगाया गया। सीडीओ ने बताया कि स्कूल ने भूजल का उपयोग करने के लिए एनओसी नहीं ली थी, इसके बाद स्कूल पर चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माना जमा करने के बाद भी स्कूल ने एनओसी नहीं ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.