पटना, जनवरी 30 -- पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल ने सड़कों की गुणवत्ता संबंधी मानकों पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया है। शुक्रवार को राजधानी में चल रही सड़क परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में सचिव ने कार्यपालक अभियंता को सड़कों के लगातार स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया। कहा कि राइडिंग क्वालिटी बढ़िया करें ताकि लोगों को काफी सहूलियत हो। सचिव ने कहा कि संबंधित पदाधिकारी से बात कर सड़कों से अतिक्रमण हटाएं तथा साइनेज भी लगाएं। किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बिना एनओसी के सड़कों को क्षतिग्रस्त करने को लेकर चिंता जाहिर की। बिना एनओसी के सड़कों को किसी भी प्रकार से क्षतिग्रस्त नहीं किया जाए। इस संबंध में सभी अभियंताओं को सख्त निर्देश दिया गया कि विभाग से एनओसी प्राप्त किए बिना सड़कों पर कोई भी कार्य न हो। ऐसी घटनाओं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.