संभल, अक्टूबर 6 -- जुनावई थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर में बिना एनओसी और लाइसेंस के संचालित किए जा रहे पेट्रोल पंप का मामला सामने आने के बाद पूर्ति विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। जांच में पेट्रोल पंप के संचालन से संबंधित जरूरी दस्तावेज और अनुमति नहीं मिलने पर पूर्ति निरीक्षक ने संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि काशीपुर गांव में एक पेट्रोल पंप बिना एनओसी और लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। पूर्ति विभाग की कार्रवाई में इसे पहले भी सील किया गया था, लेकिन आरोप है कि पंप संचालक ने सील तोड़कर दोबारा पेट्रोल पंप चालू कर दिया। इस मामले में जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद पूर्ति निरीक्षक की ओर से थाने में तहरीर दी गई。

घ...