बिना उकसावे के बदसलूकी, तोड़फोड़; संसद चलो मार्च में पुलिस ने क्यों की कार्रवाई
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च के दौरान पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा था। कई जगह लाठी चार्ज हुई और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि बल प्रयोग की नौबत तब आई जब भीड़ बिना इजाजत और बिना किसी उकसावे के तनाव बढ़ा रही थी। पुलिस ने बताया कि बार-बार प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी गई लेकिन फिर भी बैरिकेडिंग तोड़े गए, गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया और पुलिस और प्रेस के साथ बिना उकसावे के लिए बदसलूकी की गई। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस बात की समीक्षा की जा रही है कि क्या हर चरण में पुलिस की कार्रवाई सही ढंग से तय की गई थी, असली प्रदर्शनकारियों से अलग असमाजिक तत्वों की क्या भूमिका थी, और क्या कानून लागू करने वाले कर्मियों की तरफ से कोई ऐसी चूक हुई जिसकी जांच ज़रूरी है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.