बिना ईंधन जलाए ग्रीन कुकिंग का संदेश
धनबाद, जून 4 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण के लिए बिना ईंधन जलाए ग्रीन कुकिंग का संदेश दिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर बीसीसीएल के जुबली हॉल में बुधवार को ग्रीन कुकिंग व ईको-फ्रेंडली फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में बीसीसीएल कर्मियों की पत्नियों एवं बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के सतत उपयोग तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। प्रथम सत्र में ग्रीन कुंग किंग कांटेस्ट (बिना ईंधन के व्यंजन निर्माण) आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बिना गैस, चूल्हा, हीटर, इंडक्शन अथवा अन्य पारंपरिक/जीवाश्म अथवा गैर-नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग किया। सलाद, सैंडविच, स्प्राउट-बीन्स चाट, मिल्क शेक, स्मूदी आदि पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किया और सीमित संसाधन के विवेकपूर्ण उपयोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.