नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung की नई Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 स्मार्टवॉच को लेकर एक काम की खबर सामने आई है। इन दोनों स्मार्टवॉच में Google Gemini का सपोर्ट पहले से दिया गया है, लेकिन आने वाले समय में कंपनी इनके लिए ऑफलाइन Gemini फीचर भी रोलआउट कर सकती है। इसका मतलब है कि यूजर्स कुछ जरूरी वॉयस कमांड को इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी इस्तेमाल कर सकेंगे। Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 दोनों ही Wear OS 7 और One UI 9 Watch के साथ आती हैं। इसी प्लेटफॉर्म पर Google की Pixel Watch 5 में ऑफलाइन Gemini का फीचर पहले से उपलब्ध है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Samsung की नई स्मार्टवॉच को भी भविष्य के किसी सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए यह सुविधा मिल सकती है। हालांकि, Samsung ने अभी इस फीचर की आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन...