साहिबगंज, अगस्त 23 -- साहिबगंज। यूजी नये 2026-30 के विद्यार्थियों का बिना आपार आइडी के रजिस्टेªशन नहीं होगा। इसे लेकर सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका ने आवश्यक सूचना जारी की है। इस सत्र में विद्यार्थियों का पंजीकरण आपार आईडी के बिना नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने सभी नव नामांकित विद्यार्थियों से अपील की है कि वे चांसलर पोर्टल पर अपना आपार आईडी फेचिंगध्सीडिंग व आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लें। आपार आईडी से संबंधित प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर आगे पंजीकरण सहित अन्य शैक्षणिक कार्यों में विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से कहा है कि वे इसे गंभीरता से लेते हुए समय रहते आपार आईडी से संबंधित सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में पंजीकरण अथवा अन्य शैक्षणिक कार्यों...