बक्सर, जुलाई 12 -- पेज-03 के लिए मई माह में लगातार दो दिन पकड़े गए ट्रकों को छोड़ने का था आरोप अज्ञात व्यक्ति पर 15 हजार रुपए लेन-देन का जांच में सामने आया मामला बक्सर, हमारे संवाददाता। खनन विभाग के स्तर से पकड़े गए वाहनों को बिना इजाजत के छोड़ने के आरोप में होमगार्ड के जवानों व एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। प्राथमिकी जिला परिवहन पदाधिकारी राज कुमार ने दर्ज करायी है। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस को दिए आवेदन में डीटीओ ने कहा है कि 11 व 13 मई को परिवहन चेक पोस्ट पर खनन विभाग ने वाहन पकड़े थे। लेकिन, उन वाहनों को छोड़ने का आदेश डीटीओ कार्यालय से नहीं दिया गया था। चेकपोस्ट पर तैनात होम गार्ड के जवानों ने ओवरलोड ट्रकों को वहां से भगा दिया था।

जांच का विवरण इस मामले में चेक पोस्ट पर तैनात होमगार्ड के जवानों से स्पष्टी...