पीलीभीत, मई 19 -- कोतवाली क्षेत्र में हरे शीशम के पेड़ काट लिए गए। बताया गया कि बिना अनुमति के पेड़ों को काटा गया है। पेड़ों को काटे जाने की जानकारी वन विभाग को नहीं लग सकी। क्षेत्र के वन दरोगा दिग्विजय सिंह से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि उपरोक्त पेड़ों के काटे जाने की जानकारी हमें नहीं है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...