धनबाद, फरवरी 18 -- सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलाकुसमा में एक खाली जमीन पर बिना अनुमति करीब 200 पेड़ काटे जाने के मामले में वन एवं पर्यावरण विभाग ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में मथुरा प्रसाद नामक व्यक्ति ने वन विभाग को शिकायत दी है कि उनकी रैयती जमीन पर लगे पेड़ों को अवैध रूप से काट दिया गया है। शिकायत मिलते ही धनबाद रेंजर आरके सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थल निरीक्षण किया। जांच के दौरान जमीन पर कई कटे हुए पेड़ पाए गए। हालांकि मौके पर एक अन्य व्यक्ति प्रदीप अग्रवाल ने भी उक्त जमीन पर अपना दावा प्रस्तुत किया है, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है। वन विभाग की टीम ने दोनों पक्षों से पेड़ कटाई से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जांच पूरी होने तक कटे पेड़ों या जमीन के साथ किस...