देवघर, फरवरी 15 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के पीपरा गांव निवासी युगल महतो ने बिना अनुमति हरा आम का पेड़ काटे जाने को लेकर अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर उनकी जमीन पर लगे हरे-भरे आम के पेड़ को अवैध रूप से काटने का आरोप लगाया है। युगल महतो ने बताया कि मौजा पीपरा, थाना नंबर-883, खाता/प्लॉट संख्या 12/13 की जमीन पर वर्षों पुराना विशाल आम का पेड़ लगा था। आरोप है कि 3 फरवरी 2026 को गांव के ही लोगों ने बिना किसी सूचना या अनुमति के पेड़ को काट कर गिरा दिया। उस समय परिवार के सदस्य बाहर थे, जिसका फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित के अनुसार जब उन्हें मामले की जानकारी मिली और उन्होंने आरोपितों से पूछताछ की, तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उल्टे आरोपितों ने जमीन में हिस्सा नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.