बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने पर प्रशासन अलर्ट, पुलिस तैनात
संभल, मई 10 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिसोना में महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्रा को लेकर शनिवार को माहौल अचानक संवेदनशील हो गया। बिना प्रशासनिक अनुमति के जुलूस निकाले जाने की चर्चाओं के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। स्थिति को देखते हुए टी-पॉइंट पुलिस चौकी सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। गांव निवासी मोहित राघव समेत कुछ लोगों द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकालने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद जुलूस निकाले जाने की सूचना फैलते ही गांव में हलचल बढ़ गई और विवाद की आशंका पैदा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने दोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.