शाहजहांपुर, मार्च 25 -- शाहजहांपुर। बिना अनुमति और असम्मानजनक तरीके से शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने के मामले में मंगलवार को शहर का माहौल गरमा गया। नगर निगम से लेकर कलेक्ट्रेट तक दिनभर प्रदर्शन, नारेबाजी और हंगामा होता रहा। पुलिस ने कलेक्ट्रेट का गेट बंद कर प्रदर्शनकारियों को डीएम तक पहुंचने से रोक दिया। वहीं डीएम ने मुख्यमंत्री के आदेश पर शहीदों की प्रतिमाएं तोड़ने वाली कंपनी को काम से हटा दिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। उसे ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा। एई-जेई को भी निलंबित कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि बुधवार शाम तक प्रतिमाएं लगाने का आदेश मुख्यमंत्रीजी ने दिया है। रविवार रात बिना अनुमति जेसीबी से अशफाकउल्ला खां, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और प्रेम किशन खन्ना की प्रतिमाएं तोड़ दिया गया। सोमवार को फोटो-वीडियो वायरल...