सोनभद्र, जून 22 -- सोनभद्र,संवाददाता। मारकुंडी घाटी स्थित वीर लोरिक पत्थर परिसर में संरक्षक मंडल और गोवर्धन पूजा समिति की अति महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को सरंक्षक मंडल के अध्यक्ष राम निहोर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चार अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किए गए। संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य रोशन लाल यादव ने चार प्रस्ताव रखे। इसमें वीर लोरिक पत्थर परिसर का भव्य प्रवेश द्वार बनवाने, श्रद्धालुओं के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध कराने, वीर लोरिक पत्थर के नीचे दरकान में तत्काल भराव कराने और दो माह बाद संरक्षक मंडल, गोवर्धन पूजा समिति और वीर लोरिक पत्थर परिसर निर्माण समिति की संयुक्त बैठक बुलाने से संबंधित था। आम सदस्यों ने सभी प्रस्तावों का समर्थन कर उन्हें पास कराया। बैठक में यह भी सख्त हिदायत दी गई कि संरक्षक...