शाहजहांपुर, जून 4 -- शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से गुरुवार दोपहर शहर में अवैध बैनर और पोस्टर हटाने का अभियान चलाया गया। प्रवर्तन दल ने खिरनीबाग, गर्रा फाटक, बरेली मोड़ समेत कई प्रमुख स्थानों पर लगे बैनर हटवाए। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों और बिजली पोलों पर लगाए गए पोस्टरों को भी हटाया गया। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि बिना अनुमति बैनर और पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों से जुर्माना वसूला जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...