पीलीभीत, अप्रैल 15 -- बरखेड़ा। आंबेडकर पार्क में बिना अनुमति के डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से प्रतिमा को हटवा दिया। इसकी जानकारी होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पीएसी, क्यूआरटी वैन के साथ बड़ी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम कबूलपुरा में राजस्व अभिलेखों के अनुसार एक आंबेडकर पार्क है। ग्रामीणों के मुताबिक वह लोग लंबे समय से इसी जमीन पर डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मानते आ रहे हैं। इस बार जयंती से पहले गांव बस्ती वालों ने चंदा एकत्र कर पार्क में आंबेडकर की प्रतिमा 12 अप्रैल को स्थापित कराई थी। यह भी पढ़ें- रात भर प्रतिमा स्थल के पास डेरा डाले रहीं महिलाएं जिसका 14 अप्रैल को जयंती के मौके पर अनावरण होना...