प्रयागराज, फरवरी 28 -- यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से जारी हैं। परीक्षाओं की शुचिता, गोपनीयता और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए परिषद ने होली अवकाश (1 से 4 मार्च) के दौरान भी परीक्षा संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव की ओर से प्रदेश के सभी डीआईओएस को भेजा गया है। जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि अवकाश अवधि में परीक्षा कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी बिना सक्षम प्राधिकारी की लिखित अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक की अनुमति के बिना कोई भी अधिकारी अवकाश पर नहीं जा सकेगा। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.