देहरादून, अप्रैल 2 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नगरीय क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया है।डीएम सविल बंसल ने होमस्टे, होटल एवं वेडिंग प्वाइंट्स पर सघन सत्यापन के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि मादक पदार्थ को लेकर संलिप्तता मिलने पर होमस्टे, होटल्स संचालकों पर सख्त कार्रवाई होगी। कहा कि बिना अनुमति मदिरा परोसने अथवा नियमों के उल्लंघन पर संबंधित के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तारी होगी और न्यूनतम 1 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। दून में बढ़ती आपराधिक घटनाओं एवं नशे से संबंधित गतिविधियों को लेकर गुरुवार को सीडीओ, एसडीएम, डीटीडीओ, डीईओ के साथ बैठक की। डीएम ने सीडीओ को निर्देशित किया है कि टीम गठित कर जनपद में संचालित होमस्टे, होटल, वेडिंग प्वाइंट्स एवं अन्य आवासीय/व्यावसायिक इकाइयों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.