रुद्रपुर, फरवरी 27 -- दिनेशपुर, संवाददाता। जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए गर्मी की धान की खेती पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद गदरपुर तहसील क्षेत्र में कई किसानों द्वारा बिना अनुमति धान की पौध तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। प्रशासन की टीम ने निरीक्षण के बाद कई खेतों में बिना अनुमति तैयार की गई धान की पौध को ट्रैक्टर से जुताई कर नष्ट करा दिया। हालांकि रामबाग के किसानों के विरोध के बाद एक सप्ताह में अनुमति पत्र दिखाने की मोहलत दी गई है। मामले की जानकारी मिलने पर गदरपुर एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और कृषि विभाग की टीम ने क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया। कई खेतों में बिना अनुमति तैयार की गई धान की पौध को ट्रैक्टर से जुताई कर नष्ट कर दिया गया। रामबाग क्षेत्र में प्रशासनिक टीम के पहुंचने पर किसानों ने विरोध जता...