रुद्रपुर, मार्च 7 -- सितारगंज, संवाददाता। बिना अनुमति बेमौसमी धान की नर्सरी तैयार करने पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चलाकर नर्सरी को नष्ट कर दिया। इस दौरान खेत स्वामियों को सख्त हिदायत देते हुए भविष्य में ऐसा पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। प्रशासन ने गत वर्ष से बेमौसमी धान की खेती पर रोक लगा रखी है। आवश्यकता के अनुसार कुछ किसानों को ही अनुमति दी जाती है। इस बार प्रशासन ने आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए बिना अनुमति धान की नर्सरी तैयार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को ग्राम चीकाघाट में बेमौसमी धान की नर्सरी लगाए जाने की सूचना प्रशासन को मिली। सूचना पर पहुंची टीम ने खेतों का निरीक्षण किया, जहां बिना अनुमति धान की पौध तैयार की जा रही थी। जांच में बेमौसमी धान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.