बरेली, मार्च 14 -- बीडीए की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को थाना भोजीपुरा क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हॉल को सील कर दिया। बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन ने कहा कि ग्राम भूरा अस्सी डग आउट के पास बड़ा बाईपास, थाना भोजीपुरा क्षेत्र में गुलाम साबिर द्वारा लगभग 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल में भूतल पर हॉल का निर्माण कराया गया था। जांच में पाया गया कि यह निर्माण बीडीए की स्वीकृति के बिना कराया गया है। इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने निर्माण को सील कर दिया। यह कार्रवाई विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में की गई। बरेली विकास क्षेत्र में बिना अनुमति किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलबंदी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...