कानपुर, जून 13 -- कानपुर देहात। जिला मुख्यालय पर 11 मार्च को बिना अनुमति के सपाइयों के प्रदर्शन करने पर अकबरपुर पुलिस ने लालपुर चौकी प्रभारी की तहरीर पर सपा जिलाध्यक्ष सहित 25 वरिष्ठ नेताओं को नामजद करने के अलावा करीब दो सौ अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके साथ ही पुलिस ने वीडियो फुटेज खंगालने के साथ मामले की छानबीन शुरू की है। जिला मुख्यालय माती में गत 11 जून को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, यूरिया की किल्लत और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसमें सपाइयों की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गई थी। यह भी पढ़ें- कानपुर देहात में सपा जिलाध्यक्ष समेत 225 सपाईयों पर मुकदमा, जानें क्या है वजह? बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबा...