शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- थाना क्षेत्र के ग्राम थरिया निवासी कश्मीर उर्फ कल्लू को बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास में प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। आरोप है कि उन्होंने गाटा संख्या 337/1 की भूमि पर जनप्रतिनिधि की प्रतिमा लगाने की कोशिश की, जबकि भूमि स्वामित्व को लेकर विवाद है। प्रशासन के अनुसार किसी भी सार्वजनिक या निजी भूमि पर प्रतिमा स्थापना के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य है। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से जातीय आधार पर माहौल खराब करने का भी आरोप लगाया गया है।थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला ने बताया कि जांच के बाद संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा सकती है। यह भी पढ़ें- ग्राम समाज की जमीन पर प्रतिमा स्थापित करने का आरोप आरोपी को पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- बगैर अनुमत...