अमरोहा, मई 21 -- उझारी। बिना जरूरी अनुमति आम के आठ पेड़ काटने के मामले पर वन दरोगा की तहरीर पर सैदनगली थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वन दरोगा अमित कुमार के मुताबिक बीती 19 मई को मुखबिर की सूचना पर वह वन रक्षक अंकित कुमार के साथ उझारी-ढवारसी मार्ग पर पहुंचे थे। यहां एक प्लाट से आम के आठ पेड़ काटने के बाद लकड़ी को गायब करते हुए मौके पर मिट्टी डाल दी गई थी। जांच में पता चला कि आरोपी दिलशाद अहमद व ठेकेदार कुंवरपाल ने बिना अनुमति आम के आठ हरे पेड़ काटे हैं। मामले में वन दरोगा की तहरीर पर सैदनगली थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...