शाहजहांपुर, जून 26 -- ददरौल। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर में शुक्रवार को ताजिया जुलूस के दौरान बिना अनुमति डीजे बजाने को लेकर पुलिस और आयोजकों के बीच करीब एक घंटे तक असमंजस की स्थिति बनी रही। पुलिस के समझाने के बाद आयोजकों ने नियमों का पालन करते हुए डीजे हटाने पर सहमति जताई, जिसके बाद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ सका। जानकारी के अनुसार, मिश्रीपुर में निकाले जा रहे ताजिया जुलूस में डीजे का प्रयोग किया जा रहा था, जबकि इसके लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। सूचना मिलने पर आरसी मिशन थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आयोजकों को शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए डीजे बंद करने के लिए कहा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जा रही थी निगहबानी शुरु...