लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- चैती मेला परिसर में बिना आवश्यक अनुमति के झूला संचालन करने के मामले में नगर पालिका परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। अधिशासी अधिकारी द्वारा झूला संचालक को नोटिस जारी कर तत्काल संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका परिषद के अनुसार सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा के निर्देश पर 23 मार्च को विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा झूले का संयुक्त निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान झूले में प्रयुक्त जनरेटर एवं अस्थायी विद्युत कनेक्शन से संबंधित आवश्यक शुल्क जमा करने और प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक उनका पालन नहीं किया गया। इस पर नगर पालिका ने झूले का संचालन रोकते हुए संचालक को निर्देशित किया है कि वह लोक निर्माण विभाग से गुणवत्ता प्रमाण पत्र, विद्युत विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र, विद्य...