धनबाद, मार्च 1 -- नगर निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए एसएसपी प्रभात कुमार ने धनबादवासियों को बधाई दी। एसएसपी ने सभी विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों से अपील की है कि वे किसी भी सूरत में बिना अनुमति विजयी जुलूस न निकालें। जुलूस में भड़काऊ नारे और डीजे को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। एसएसपी ने नव निर्वाचित प्रत्याशियों से अपील की है कि वे जीत का जश्न मर्यादा और सौहार्द के साथ मनाएं। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पुलिस की कड़ी निगरानी है। जुलूस में नशा से परहेज करें। जीत की खुशी को सौहार्दपूर्ण और मर्यादित तरीके से मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विजयी जुलूस निकालने से पूर्व प्रशासन से विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य है। जुलूस अथवा सम्मान समारोह के आयोजन की पूर्व सूचना संबंधित थाना प्रभारी को देना आवश्यक होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.