बिना अनुमति चढ़ा दिया चार दिन का आकस्मिक अवकाश
बस्ती, अप्रैल 23 -- बस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी अस्पतालों में जमकर मनमानी की जा रही है। सीएचसी बहादुरपुर में तैनात डेंटल हाइजनिस्ट ने बिना अधीक्षक से अनुमति लिए रजिस्टर पर नियम विरूद्ध तरीके से चार दिन का आकस्मिक अवकाश चढ़ा दिया और अवकाश पर चला गया। मामला खुलने के बाद अब अधीक्षक ने उसे नोटिस जारी किया है। सीएचसी बहादुरपुर पर डेंटल हाइजनिस्ट के पद पर तैनात हरीश कुमार गुप्ता ने हाजिरी रजिस्टर पर 20 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आकस्मिक अवकाश चढ़ा दिया और बिना अधीक्षक को सूचित किए वह अवकाश पर चले गए। इस बात की जानकारी अधीक्षक डॉ. पवन वर्मा को जब हुई तो उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। अधीक्षक का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार की नियमावली में आकस्मिक अवकाश के प्रावधानों में तीन दिन से ज्यादा आकस्मिक अवकाश नहीं लिया जा सकता है। ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.