आजमगढ़, अप्रैल 13 -- तहबरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुस्लिम पट्टी गांव में रविवार की रात पुलिस ने बिना अनुमति स्थापित आंबेडकर प्रतिमा को उठा ले गई। पांच अप्रैल को गांव के लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर प्रतिमा स्थापित की थी। रात में जेसीबी के साथ पहुंची पुलिस प्रतिमा की खुदाई कर अपने साथ ले गई। पुलिस को गांव के लोगों के साथ विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुस्लिम पट्टी गांव में ग्राम समाज की भूमि पर गांव को लोगों ने पांच अप्रैल को डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा लगाई थी । प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रशासन से अनुमति भी नहीं ली गई थी। रविवार की रात करीब 8.30 बजे निजामाबाद थानाध्यक्ष हिरेंद्र प्रताप सिंह 50-60 पुलिस कर्मी और जेसीबी के साथ गांव में पहुंचे। स्...