उरई, अप्रैल 21 -- कोंच। संवाददाता नगर क्षेत्र स्थित नया पटेल नगर में स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा गया। मंगलवार को मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम कोंच ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बिना अनुमति लगाए गए स्मार्ट मीटरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने आशीर्वाद होटल के पीछे कई घरों में बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के पुराने बिजली मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगा दिए। उपभोक्ताओं के अनुसार, पहले उनका मासिक बिजली बिल 400 से 500 रुपए के बीच आता था। स्मार्ट मीटर लगने के बाद यह बिल अचानक बढ़कर 3000 रुपए या उससे अधिक हो गया है, जिससे उन पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटरों के खिलाफ महिलाओं ने विद्युत उपकेंद्र घेरा, दफ्तर छोड़ भागे कर्मचारी लोगों ने यह भी बताया...