देवरिया, फरवरी 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। बिना अनुमति के एक मैरेज हॉल में फ्रेशन पार्टी आयोजित करने वाले दो छात्रों को महाविद्यालय के प्राचार्य ने 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई महाविद्यालय के नियंता मण्डल की अनुशासनात्मक कार्रवाही की संस्तुति के आधार पर की गई है। इन छाओं ने अक्टूबर 2025 में शहर के एक मैरेज हॉल में फ्रेशर पार्टी का आयोजित किया था, जिसका एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में भोजपुरी के अश्लील गीतों पर छात्र- छात्राएं डांस करते हुए नजर आए थे। शहर के न्यू कालोनी स्थित संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं की ओर से 7 अक्तूबर 2025 को शहर के एक मैरेज हॉल में बिना अनुमति के ही फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें मंच पर महाविद्यालय के नाम का एक पोस्टर लगाकर छात्र-छात्राओं ने भोजपुरी के कई अश...