सीतापुर, अप्रैल 13 -- अटरिया। कठवा गांव के मजरा फत्तेखेरवा में ग्राम समाज की भूमि पर बिना अनुमति दो महापुरुषों की मूर्ति स्थापित किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस व तहसील प्रशासन लोगों से वार्ता कर रहा है। तेजानापुरवा के कुछ लोग बिना प्रशासनिक और पुलिस अनुमति के मूर्ति स्थापना का कार्य कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस व तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा व ग्रामीणों से आपसी समन्वय बनाने की कोशिश कर रहा है। इंस्पेक्टर अटरिया राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मौके पर ग्रामीणों से समन्वय बनाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। यह भी पढ़ें- फोटो- अनुमति न मिलने तक तिरपाल से ढकी रहेगी बाबा साहेग की प्रतिमा यह भी पढ़ें- डॉ आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर बवाल, गांव में पुलिस तैनात यह भी पढ़ें- डा. भीमराव अंबेडकर की प्र...