रामगढ़, अप्रैल 25 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को मांडू प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार मिश्रा ने प्रखंड कर्मियों के लिए एक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा है कि बिना अनुमति के प्रखंड मुख्यालय छोड़कर जाने वाले कर्मियों के वेतन कटौती की चेतावनी दी गई है। साथ ही सभी नियमित अनुबंध, संविदा दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक दिन बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराएं और 26 से 28 तारीख तक बायोमेट्रिक उपस्थिति सीट संबंधित विभाग में जमा करने का निर्देश दिया है। मांडू प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि मुख्यालय में कर्मियों कि उपस्थिति नहीं होने से कार्यालय काम में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह भी पढ़ें- कंपनी के कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार जिससे आम जनों को काफी परेशानी होती है। वही लेट लतीफ कर्मियों ...