गाजीपुर, अप्रैल 28 -- गाजीपुर। डीएम अनुपम शुक्ला ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी दिन अधिकारियों के मोबाइल बंद नहीं रहना चाहिये। जनपद स्तरीय अधिकारी अधोहस्ताक्षरी की पूर्वानुमति प्राप्त किये बिना जनपद मुख्यालय नही छोड़ेगे। चाहें सार्वाजनिक अवकाश ही क्यों न हों। यदि किसी भी अधिकारी द्वारा अधोहस्ताक्षरी की पूर्वानुमति प्राप्त किये बिना जनपद मुख्यालय से बाहर जाता है, अथवा अपना मोबाईल नम्बर बन्द रखा जाता है। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार व लापरवाही पर प्रहार, चौकीदार समेत दो बर्खास्त यह भी पढ़ें- बिहटा अंचल के नौ कर्मियों का वेतन रोका, एक को कारण बताओ नोटिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...