हापुड़, मार्च 15 -- बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी के जंगल में गूलर के पेड़ काटने की सूचना पर पुलिस द्वारा दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से काटे गए पेड़ को बरामद करते हुए सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने बताया कि उपनिरीक्षक मुनेश कुमार शनिवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर कन्नौर सलोनी मार्ग से लुहारी तालाब के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान गांव लुहारी के जंगल में गूल से पहले आरा मशीन के चलने जैसी आवाज सुनायी दी। आवाज सुनकर पुलिस वालो ने मौके पर जाकर देखा तो पांच व्यक्ति आरा मशीन व कुल्हाडी से गूलर के हरे पेड़ की छटनी कर टुकडों में काट रहे थे। गूलर की हरी लकड़ी को मौके पर छोड़कर वह पुलिस वालो को देखकर कुल्हाडी व आरा मशीन लेकर घटनास्थल के पास खेत...